गर्भधारण करना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, गर्भावस्था एक महिला के लिए बहुत ही सुन्दर पल होता हैं, हर महिला इस सौभाग्य को पाना चाहती हैं| , लेकिन कई बार इसमें समय लग सकता है। अगर आपको परिवार शुरू करने में चुनौतियों का समाना करना पड़ रहा हो और आप जल्द से जल्द प्रेग्नेंट होना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए टिप्स और सुझाव आपकी मदद कर सकते हैं। , ये उपाय न केवल आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होंगे, बल्कि आपकी संपूर्ण सेहत को भी बेहतर बनाएंगे।

1. मासिक धर्म चक्र को समझें
अपने मासिक धर्म चक्र को ट्रैक करें। जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी होता हैं, ओव्यूलेशन (अंडोत्सर्जन) वह समय होता है जब अंडाशय से अंडा निकलता है और यह प्रेग्नेंट के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है तो अपने मासिक धर्म के चक्र को ट्रैक करते रहे|
ओव्यूलेशन का पता लगाने के तरीके:
ओव्यूलेशन (अंडोत्सर्जन) किट का उपयोग करें।
शरीर के बेसल तापमान को ट्रैक करते रहे|
सर्वाइकल म्यूकस (योनि स्राव) में होने वाले बदलाव को ट्रैक करते रहे, जो गर्भधारण के लिए सही होता हैं |
2. ओव्यूलेशन के दौरान यौन संबंध बनाएं
ओव्यूलेशन के 2-3 दिन पहले और ओव्यूलेशन के बाद के दिनों के आसपास यौन संबंध बनाना गर्भधारण की संभावना को बढ़ाता है। यही टाइम होता हैं जो गर्भधारण की मौका ज्यादा होता हैं | स्पर्म शरीर में 3-5 दिन तक जीवित रह सकते हैं, लेकिन अंडा केवल 12-24 घंटे तक सक्रिय रहता है।
3. स्वस्थ आहार का पालन करें
स्वस्थ और पोषण युक्त आहार लेने से आपकी प्रजनन क्षमता में बहुत बढ़ोतरी होती है और गर्भधारण का ज्यादा मौका मिलता हैं क्युकि एक स्वस्थ और पोषण युक्त आहार भी इसके लिए लाभदायक होता हैं|
क्या खाएं:
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी)
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ (अंडा, मछली, दाल)
फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर चीजें|
क्या न खाएं:
अत्यधिक कैफीन (कॉफी, चाय)
जंक फूड और अत्यधिक चीनी
4. स्वस्थ वजन बनाए रखें
ज्यादा वजन या बहुत कम वजन दोनों ही प्रेग्नेंट में बाधा डाल सकते हैं, अगर आप गर्भधारण करना चाहते हो तो नियमित व्यायाम करें, लेकिन अत्यधिक व्यायाम से बचें क्योंकि यह प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकता है। सबकुछ एक लेवल में करे जो आपके लिए फायदेमंद हो|
5. तनाव से बचें
अगर आप किसी भी तनाव से ग्रसित हो तो यह तनाव आपके हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकता है, जिससे ओव्यूलेशन पर असर पड़ सकता है। सुबह में ध्यान, योग, या पसंदीदा गतिविधियों को शुरू करके इनके जरिए तनाव को कम करें।
6. धूम्रपान और शराब से बचें
धूम्रपान और शराब का सेवन करने से आपकी प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह न केवल अंडे की गुणवत्ता को खराब करता है बल्कि गर्भधारण की संभावना को भी कम करता है। इसलिए ये सब सेवन करने से बचे|
7.डॉक्टर से सलाह लें
अगर आप गर्भधारण के लिए योजना बना रहें हैं और 6 महीने से 1 साल तक प्रयास करने के बाद भी गर्भधारण नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें। और निष्कर्ष पर पहुंचे की क्या समस्या हैं वे आपकी और आपके पार्टनर की फर्टिलिटी का अंदाज करेंगे और आपको उचित सलाह देंगे|
8. सेक्स के बाद आराम करें
गर्भधारण के प्लानिंग के अनुसार, यौन संबंध के बाद तुरंत खड़े होने से बचें। कुछ समय तक लेटे रहना चाहिए जिससे गर्भधारण की संभावना को बढ़ा सकता है। यह सुनिश्चित करता है कि स्पर्म अंडे तक पहुंच सके और प्रेग्नेंट की संभावना ज्यादा होती हैं|
9. सप्लीमेंट्स का सेवन करें
इस टाइम पर फोलिक एसिड और विटामिन डी जैसे सप्लीमेंट्स लेना गर्भधारण के संभावना को बढ़ा सकता है। किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर के सलाह जरूर ले।
10.सही समय पर सही टेस्ट कराएं
गर्भधारण में किसी भी समस्या का दुविधा हो, तो इन टेस्टो को कराये :
थायरॉयड टेस्ट करवाए
हार्मोनल लेवल टेस्ट करवाए
प्रजनन क्षमता से संबंधित टेस्ट करवाए
इसे भी पढ़े रिश्ते को मजबूत और खुश कैसे रखें