अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहते हो तो इसके लिए बेस्ट टिप्स | Best tips for normal delivery

अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहते हो तो इसके लिए बेस्ट टिप्स: यह हरके माँ के लिए एक बहुत ही खूबसूरत पल होता हैं जब ये सफर शुरू होता हैं और हर गर्भवती महिला यह सोचना शुरू करती है कि डिलीवरी बिना किसी परेशानी के नॉर्मल तरीके से कैसे हो? लेकिन आजकल ऐसी कई परेशानियो की वजह से सिजेरियन डिलीवरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इसका एक सही रूटीन और तैयारी के साथ नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस आर्टिकल के जरिये हम आपको नॉर्मल डिलीवरी के लिए बेस्ट टिप्स देंगे, जिनकी मदद से आप नॉर्मल डिलीवरी को आप को आसान और सुरक्षित बना सकती हैं।

नॉर्मल डिलीवरी

1. एक्टिव रहना और एक्सरसाइज करना बहुत ही जरुरी हैं

नॉर्मल डिलीवरी

इस समय में यानि गर्भावस्था के दौरान आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत ही जरूरी होता है। आप कोशिश करें कि हल्की एक्सरसाइज, योग और वाकिंग जो आपको नॉर्मल डिलीवरी में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर के सलाह से ही एक्सरसाइजेज के स्टेप्स को करें|

2. अपने डाइट में हेल्दी डाइट को ही अपनाएं |

नॉर्मल डिलीवरी

इस समय संतुलित आहार का ही उपयोग करना चाहिए ये न सिर्फ माँ बल्कि बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आपको अपनी डाइट में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स को जरूर शामिल करना चाहिए और हरी सब्जियाँ, फल, सूखे मेवे, दूध, दही, और प्रोटीन से भरपूर आहार आपके और आपके बच्चा के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और डिलीवरी के समय आपको कमजोरी महसूस नहीं होती।

3. गर्भावस्था के दौरान अधिक से अधिक पानी पिएं |

नॉर्मल डिलीवरी

गर्भावस्था के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिए| पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है, जिससे आपको गर्भाशय (यूटेरस) को सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है और यूटेरस से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की परेशानिया नहीं होती हैं और नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ते हैं।

4. गर्भधारण के समय आप मानसिक रूप से मजबूत बनें |

नॉर्मल डिलीवरी

इस समय मानसिक तनाव और डर आपको नॉर्मल डिलीवरी को एफेक्ट कर सकता है। इसलिए आपको यहां ये जरूरी है कि आप हमेशा पॉजिटिव (positive) तरीके से सोचें, मैडिटेशन करें और अपने परिवार के सहयोग से खुद को मानसिक रूप से अपनेआप मजबूत बनाएँ। अपने डॉक्टर से खुलकर बातचीत करें और किसी भी प्रकार की आपको शंका हैं उसको आप दूर करें।

5. गर्भवस्था में अच्छी नींद लेना जरुरी हैं |

नॉर्मल डिलीवरी

अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती हैं तो इसकी कमी शरीर में कमजोरी ला सकती है, जिससे डिलीवरी के समय दिक्कतें उत्प्न्न हो सकती हैं। इसलिए आप 7-8 घंटे की नींद ले जिससे आप अच्छा महसूस करोगे। इस समय एक सही पोजीशन में सोना भी बहुत जरूरी होता है अगर आप बाया साइड में सो रहे हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और डिलीवरी आसान बनती है।

इसे भी पढ़े:- तुरंत प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करें | What to do to get pregnant immediately

6. सही डॉक्टर और अस्पताल का चुनाव करना बहुत ही जरुरी |

नॉर्मल डिलीवरी

गर्भावस्था के समय सही डॉक्टर और अस्पताल का चुनाव करना बहुत ही जरुरी हैं एक अनुभवी डॉक्टर से नियमित जांच कराना बेस्ट होता है। आप ऐसे डॉक्टर या अस्पताल को चुने जो नॉर्मल डिलीवरी को प्राथमिकता देते हों। अगर किसी भी प्रकार की परेशानिया न हो तो डॉक्टर भी नॉर्मल डिलीवरी को ही बढ़ावा देते हैं जो आपके लिए बेस्ट होगा|

7. हर महीने प्रेग्नेंसी चेकअप करवाएँ |

इस समय हर महीने डॉक्टर से चेकअप करवाना जरूरी होता है ताकि माँ और बच्चे की हेल्थ को ट्रैक किया जा सके ताकि कोई भी इश्यूज हो उसको समय रहते पहचाना जा सके और नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को बढ़ाया जा सके।

8. डिलीवरी के समय जो होने वाले संकेत होते हैं वो इसप्रकार पहचाना जा सकता हैं:-

डिलीवरी के समय हमे कुछ संकेतो को पहचनना पड़ता हैं तो आपके शरीर कुछ-कुछ संकेत देना शुरू कर देता हैं, जैसे –
इस समय पीठ दर्द और पेट में हल्की हल्की दर्द हो सकता हैं |
पानी की थैली फटना ये हो सकता हैं |
आपको बार-बार पेशाब लगता हैं |
गर्भाशय से म्यूकस डिस्चार्ज होने लगता हैं |

इसे भी पढ़े:- ब्रेस्टफीडिंग टिप्स | Breastfeeding tips

अगर आपको दिए गए लक्षणे महसूस हो रहे हैं तो घबराने के बजाय आप तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें और इस परिस्थिति में आप अस्पताल जाने की तैयारी करें।

इसका निष्कर्ष
अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएँ और पॉजिटिव सोचे। इस समय में सही खानपान, एक्सरसाइज, भरपूर पानी, अच्छी नींद और हर महीने चेकअप से नॉर्मल डिलीवरी होने के लिए इसका सही सलूशन हैं। साथ ही, आपको डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया और ये आपके लिए लाभदायक हो तो इसे सबके साथ शेयर करें और कृपया हमे अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं!

Scroll to Top