प्रयागराज(Prayagraj) में घूमने की सबसे अच्छी जगहें | Best places to visit in Prayagraj

प्रयागराज(Prayagraj) में घूमने की सबसे अच्छी जगहें:- पहले प्रयागराज इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इस जगह का नाम प्रयागराज से जाना हैं| प्रयागराज(Prayagraj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक और पवित्र शहर है। यह गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित है और अपने अनोखा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। तो इस ब्लॉग के जरिये आइए जानते हैं प्रयागराज की उन जगहों के बारे में, जहां आपको जरूर जाकर घूमना चाहिए।

prayagraj

1. संगम

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज(Prayagraj) का सबसे प्रसिद्ध स्थल संगम है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियां मिलती हैं। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है और यहां लाखों श्रद्धालु आकर पवित्र स्नान करते हैं। कुंभ अर्धकुंभ और महाकुम्भ मेले के दौरान संगम स्थल पर विशेष आयोजन होते हैं।

क्या करें वहाँ ?

  • नाव की सवारी का जरूर आनंद लें।
  • वहाँ पवित्र स्नान का आनद ले।
  • सूर्यास्त के समय आपको अद्भुत नजारे देखने को मिलेगा।

2. इलाहाबाद किला

prayagraj

वहाँ इलाहाबाद किला, 1583 में अकबर के शासनकाल बनवाया गया था, यह जगह भी अपनी भव्यता और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। यह किला भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है और इस किला के अंदर दर्शनीय स्थल जैसे अशोक स्तंभ और पातालपुरी मंदिर भी हैं।

मुख्य आकर्षण:-
  • अशोक स्तंभ
  • सरस्वती कूप
  • अक्षयवट (एक पौराणिक वट वृक्ष) का भी निर्माण हैं|

3. आनंद भवन और स्वराज भवन

ये जगह भी प्रसिद्ध हैं आनंद भवन और स्वराज भवन आनंद भवन नेहरू परिवार का पैतृक आवास है, जो एक संग्रहालय की तरह रखा गया है। यहां भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कई ऐतिहासिक वस्तुएं और दस्तावेज रखे गए हैं। इसके पास स्थित स्वराज भवन वह स्थान है, जहां इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था।

वहाँ क्या देखें?
  • आप वहाँ स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित संग्रहालय को देखे|
  • नेहरू परिवार के जीवन की झलक को दर्शाया गया हैं|

4. खुसरो बाग

प्रयागराज(Prayagraj) का खुसरो बाग मुगल काल का एक सुंदर बाग(garden) है, जो जहांगीर के पुत्र खुसरो और उनकी मां के मकबरों के लिए प्रसिद्ध है। इस बाग की स्थापत्य कला और शांत वातावरण टूरिस्ट को ज्यादा आकर्षित करता है।

मुख्य आकर्षण:-

वहां आपको खुसरो और शाह बेगम के मकबरेको देखने को मिलेगा|
मुगल स्थापत्य शैली भी हैं।

इसे भी पढ़े:- MahaKumbh 2025 में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं | Special arrangements for devotees in MahaKumbh 2025

5. अल्फ्रेड पार्क (चंद्रशेखर आजाद पार्क)

चंद्रशेखर आजाद पार्क स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद से जुड़ा हुआ है। यहीं पर वीर चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस पार्क का शांत और हराभरा वातावरण इसे टहलने और पिकनिक के लिए लोग काफी पसंद करते है।

वहाँ क्या करें?
  • चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के दर्शन कर सकते हैं।
  • वहाँ पार्क के खूबसूरत नजारों का आनंद जरूर लें।

6. आनंद भवन तारामंडल

ये भी एक प्रसिद्ध स्थान हैं इस परिसर में स्थित यह तारामंडल बच्चों और विज्ञान प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थान शाबित होता है। यहां खगोलीय घटनाओं और ब्रह्मांड से जुड़ी जानकारी अत्यंत रोचक ढंग से दिखया जाता है।

वहां क्या देखें?
  • तारों और ग्रहों से जुड़े शो का अनुभव ले।
  • खगोलीय विज्ञान की प्रदर्शनी को देखे।

7. हनुमान मंदिर

hanuman mandir prayagraj

सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और आकर्षक संगम के पास स्थित यह मंदिर लेटे हुए हनुमान जी की मूर्ति के लिए है। यह मंदिर न केवल भक्तों के लिए, बल्कि टूरिस्ट के लिए भी आकर्षण होता है। गंगा नदी के बढ़ने पर यह मंदिर अक्सर जलमग्न हो जाता है, और इस मदिर में किसी भी प्रकार की उस टाइम परेशानिया नहीं होती हैं जो इसे और भी अनोखा बनाता है।

वहाँ क्या करें?
  • लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन को जरूर ही करें।
  • मंदिर के आसपास के धार्मिक माहौल का आनंद लें जिसकी अलग ही आनंद हैं|

8. अल्लाहाबाद विश्वविद्यालय

यह विश्वविद्यालय अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, जो यह 1873 में स्थापित किया गया था। इसको पहले में ‘पूर्व का ऑक्सफोर्ड’ भी कहा जाता था। इसकी खूबसूरत इमारतें और हराभरा परिसर ही इसे और देखने लायक बनाते हैं।

मुख्य आकर्षण:-
  • विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक इमारतें को देखे।
  • पुस्तकालय और संग्रहालय को भी देखे ।

9. त्रिवेणी पुष्प

भारतीय संस्कृति और कला का प्रतीक यह स्मारक संगम के पास स्थित है। इस स्मारक को रात में इसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाता है, जो इसे और भी मनमोहक बना देता है। यह जगह टूरिस्ट के लिए फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन स्थान है।

वहाँ क्या करें?

स्मारक के पास तस्वीरें खींचेंअगर आपको फोटोग्राफी में रूचि हैं तो|

10. गंगा आरती

ganga arti

गंगा आरती ये एक बहुत आकर्षक और मनमोहक अनुभव हैं| प्रयागराज में गंगा आरती का अनुभव करना किसी भी टूरिस्ट के लिए अविस्मरणीय होता है। शाम के समय गंगा के किनारे गंगा माता को दीपों की रोशनी और मंत्रों का उच्चारण वातावरण को अलौकिक बना देता है, जो एक देखने लायक दृश्य होता हैं|

वहाँ क्या करें?
  • गंगा आरती में भाग जरूर लें। इसको छोड़े नहीं|
  • इस निराला पल आप कैमरे में कैद करें जो आपके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

निष्कर्ष

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज(Prayagraj) न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इतिहास, संस्कृति और प्रकृति भी दर्शाता है। यहां की हर जगह अपने आप में एक बहुत ही खास है और टूरिस्ट को एक अद्भुत अनुभव मिलता है। यदि आप प्रयागराज चाहते हैं तो इन जगहों पर जरूर घूमे।

इसे भी पढ़े:- महाकुंभ 2025 शाही स्नान कब है? When is MahaKumbh 2025 Royal Bath?

Scroll to Top